ग्रीन पार्टी उम्मीदवार से मिलें: एड्रियाना मुग्‍नैटो-हामू

Adriana’s Hindi flyer text:

एड्रियाना मुग्‍नैटो-हामू (Adriana Mugnatto-Hamu), राष्‍ट्रीय चुनाव में ग्रीन पार्टी की उम्‍मीदवार हैं।  वे जलवायु परिवर्तन और संसाधनों के निरंतर घटते जाने को लेकर चिंतित हैं और कनाडा की भावी पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्‍य का निर्माण करना चाहती हैं।

ग्रीन पार्टी एक ऐसी अर्थव्‍यवस्‍था के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है, जो प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग इस भाँति करे कि इसे कई पीढ़ियाँ कायम रख सके।  हम सरकारी सेवाओं को निष्पक्ष प्रदान करना चाहते हैं जिससे कि हमारी भावी पीढ़ियों के बच्‍चों को इसकी कीमत न चुकानी पड़े।

एड्रियाना, टोरंटो-डेनफोर्थ (Toronto-Danforth) का प्रतिनिधित्‍व करना चाहती हैं और एक सुरक्षित, स्‍वच्‍छ और स्‍वस्‍थ समाज के निर्माण में मदद करना चाहती हैं।  वे जानना चाहती हैं कि आपके विचार में क्‍या महत्त्वपूर्ण है।  एड्रियाना के लिए हिंदी में संदेश 416-273-8247 पर भेजें।  या एड्रियाना को हिंदी में adriana@danforthgreens.ca पर संदेश लिखें।  वे आपको उत्तर देंगी।

कनाडा की ग्रीन पार्टी, छह सिद्धांतों पर आधारित है: …

Leave a comment

To weed out spam, your comment will not appear right away.